Naga Babas–III

नागा बाबाओं का इतिहास – III

नागा बाबाओं का उद्गम

बाबा रामपुरी, रामायण के युग के गुरु दत्तात्रेय से लेकर आदि शंकराचार्य और आज तक, नागा बाबाओं और संन्यासियों का इतिहास सुनाते हैं।

(हिन्दी अनुवाद)

“मैं भारत के योगी-शमनों, नागा बाबाओं, पर मोहित हो गया था: भस्म में लिपटे, निर्वस्त्र, लंबी जटाओं में गेंदे के फूल गुँथे, जो उनके सिर पर मुकुट की तरह सजी थीं…”

“भारतीय कथा-परंपरा के अनुसार, लगभग 2500 वर्ष पहले एक ऐसे पुरुष प्रकट हुए जो आदि शंकराचार्य के नाम से जाने गए: भारत के महानतम दार्शनिक, प्राचीन ग्रंथों के विपुल टीकाकार, कवि, और हमारे प्रसंग में, योगियों की प्राचीन परंपरा के सबसे महान संगठक, संन्यासी नाम से जाने जाने वाले संप्रदाय के संस्थापक। लगभग 1500 वर्ष बाद, शंकराचार्य के संन्यासी संप्रदाय में से निर्वस्त्र योगियों, यानी नागा बाबाओं, की कुछ परंपराओं ने अपने और भी पुराने बंधनों को एक संगठन का रूप दिया, जिसे अखाड़ा कहा गया।

अखाड़े की ये परंपराएँ अपना उद्गम त्रेता युग में देखती हैं, अनगिनत हज़ारों वर्ष पहले, महाकाव्य रामायण के युग में, और योगियों के त्रिमुखी गुरु दत्तात्रेय में, जो उनके परम संस्थापक हैं। गुरु दत्तात्रेय दिगंबर हैं, उनकी जटाएँ धरती को छूती हैं।”